12 दिनों तक लगा सख्त लॉकडाउन, चेन्नई सहित चार जिलों के लिए ये फरमान

12 दिनों तक लगा सख्त लॉकडाउन, चेन्नई सहित चार जिलों के लिए ये फरमान

सेहतराग टीम

मुंबई और दिल्ली के बाद चेन्नई में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद तमिलनाडु सरकार ने महानगर और आसपास के तीन अन्य जिलों में अनलॉक रद्द करते हुए 19 से 30 जून तक अधिकतम सख्ती के साथ लॉकडाउन का ऐलान किया है। चेन्नई में रविवार तक 31896 संक्रमित और 347 मौतें दर्ज की जा चुकीं थीं। विशेषज्ञ पैनल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों से सख्त लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

पढ़ें- मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे घुटने टेकती सुविधाएं

पलानीस्वामी ने बताया लॉकडाउन चेन्नई और ग्रेटर चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई क्षेत्रों में लागू होगा। उन्होंने कहा कि 12 दिन की अवधि के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को कुछ तय प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी जाएगी। इस दौरान रिववारों को पूर्ण रुप से बंद लागू किया जाएगा, जिनमें कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। तमिलनाडु में रोज औसतन दो हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में कुल 46504 मामले आए हैं, 479 की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र: एक दिन में सर्वाधिक 178 मौतें

महाराष्ट्र में सोमवार को रिकॉर्ड 178 लोगों की मौत हो गई। 2786 नए मरीज सामने आए। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्य़ा 110747 हो गई है। अब तक 4128 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में 24 घंटों के दौरान 1067 नए मरीज सामने आए हैं और 68 की मौत हुई हैं। इसके साथ मुंबई में मरीजों की संख्या 59283 हो गई हैं, 2250 लोगों की मौत हो चुकी है। महानगर क्षेत्र में ही 143 की मौत हुई हैं। राज्य में सोमवार को 5 हजार से ज्यादा कोरना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे राज्य में रिकवरी दर 3.70 फीसदी हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 4242 संक्रमित अकेले मुंबई में स्वस्थ हुए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 56049 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 29 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 8381 मरीज स्वस्थ हुए थे।

राजस्थान में दो और मौतें

प्रदेश में संक्रमण से उदयपुर में एक मौत हुई। दूसरे राज्य से आए एक न्य ने भी दम तोड़ दिया। अब तक 294 लोगों की मौत हो चुकी है। 78 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 12981 हो गए।

कश्मीर में 18 साल के मरीज की मौत

कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस से 10 साल के युवक की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमण से जान गंवाने वाला यह सबसे युवा मरीज है। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा निवासी युवक को निमोनिया के साथ सिर में भी चोट थी।

 

इसे भी पढ़ें-

लगातार बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, दिल्ली में नया प्लान तैयार हुआ, जानें राज्यवार आंकड़े

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।